रायपुर- राजधानी रायपुर में मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले मतदान में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर सुबह से ही प्रेस क्लब परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां वरिष्ठ और युवा पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रही। चुनाव परिणाम घोषित होते ही स्पष्ट हो गया कि रायपुर प्रेस क्लब को नया नेतृत्व मिल गया है। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने जीत दर्ज कर रायपुर प्रेस क्लब की कमान संभाली है। उनकी जीत को संगठन में संतुलन और अनुभव के पक्ष में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रेस क्लब की गरिमा को बचाने के लिए जो पुराने सदस्य सामने आए है इसी का परिणाम है जो आज प्रेस क्लब में ईमानदारी से चुनाव हुए है और मोहन तिवारी ने एक तरफ़ा जीत हासिल की है।
अध्यक्ष पदाधिकारी के वोट की गिनती मोहन तिवारी- 268 (संगवारी पैनल की जीत) प्रफुल ठाकुर- 131 प्रशांत दुबे- 101 अनिल पुसदकर- 88 सुनील नामदेव- 38 केके शर्मा- 21
नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष – मोहन तिवारी

उपाध्यक्ष – दिलीप साहू
महासचिव – गौरव शर्मा
कोषाध्यक्ष – दिनेश यदु
सहसचिव– निवेदिता साहू
सहसचिव – भूपेश जांगड़े
इस बार का चुनाव कई मायनों में खास और बेहद रोचक रहा। रायपुर प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार 6 अलग-अलग पैनल चुनावी मैदान में उतरे, जिनके बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।
संगवारी, संकल्प, प्रतिष्ठा, क्रांतिकारी, परिवर्तन और सर्व एकता पैनल ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारकर पत्रकारों के बीच समर्थन जुटाने की पूरी कोशिश की। चुनाव प्रचार के दौरान सभी पैनलों ने पत्रकार हित, प्रेस क्लब की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, प्रेस क्लब भवन के आधुनिकीकरण, पत्रकार सुरक्षा, बीमा और प्रशिक्षण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। यही वजह रही कि मतदान के दिन पत्रकारों में खासा उत्साह नजर आया और मतदान प्रतिशत भी संतोषजनक रहा।