प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के जेपी नगर, सुलेमसरा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

प्रयागराज शहर के धूमनगंज इलाके से मंगलवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई। जेपी नगर, सुलेमसराय में रहने वाले 22 वर्षीय हिमांशु ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हिमांशु स्नातक का छात्र था। और वह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीचंद्र का छोटा बेटा बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

2 माह पहले किया था लव मैरिज

पुलिस के अनुसार, हिमांशु ने करीब दो महीने पहले शिवानी नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बेरोजगारी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हो रहा था। पारिवारिक तनाव के कारण हिमांशु मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।

दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गया

बताया गया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे हिमांशु ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब खिड़की से झांककर देखा गया तो हिमांशु का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव को फंदे से उतारा

मौके पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। मां निर्मला देवी, पत्नी शिवानी और बड़े भाई सुधांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि घटना के समय हिमांशु के पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। हालांकि इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version