नौहराधार, नौहराधार तहसील के घंडूरी पटवार वृत्त के अंतर्गत आने वाले ग्राम तलांगना में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे सिरमौर को झकझोर कर रख दिया है। मोहन सिंह पुत्र रामदयाल के रिहायशी मकान में रात करीब अढ़ाई बजे लगी भीषण आग में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मृत्यु हो गइद्र्य। घटना के समय मकान में कुल आठ लोग मौजूद थे, जिसमे इंद्रा देवी पत्नी मोहन सिंह भी मौजूद थी। इंद्रा देवी को जैसे ही आग लगने का अंदेशा हुआ तुरंत बाहर निकली व गांव में आवाजें लगाई, ज़ब तक गांव के लोग पहुंचते तब तक आग काफी फैल चुकी थी, जिनमें से गांव की मदद से केवल एक व्यक्ति को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की यह घटना उस समय हुई जब घर में मौजूद सभी लोग गहरी नींद में थे। मृतकों की पहचान नरेश (पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी टपरोली, राजगढ़), उनकी पत्नी तृप्ता, कविता (पत्नी लोकेन्द्र, निवासी खुमड़ा, चौपाल), और उनके तीन मासूम बच्चे सारिका, कृतिका व कृतिक के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सभी लोग मायके में मोहन सिंह के घर मेहमान बनकर आए थे। आग इतनी भयावह थी कि मृतकों के शवों की पहचान कर पाना भी अत्यंत कठिन हो गया है। इस हादसे में केवल लोकेन्द्र (42), निवासी खुमड़ा, तहसील चौपाल को ही ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जिनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार हेतु सोलन अस्पताल ले जाया गया है। पटवारी द्वारा तैयार की गई प्रारंभिक रिपोर्ट में इस भारी जनहानि की पुष्टि की गई है। प्रशासनिक टीमें और पुलिस बल मौके पर मौजूद है और राहत कार्यों के साथ-साथ हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एक साथ छह जिंदगियों के इस तरह खत्म होने से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version