सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आंटी जी ‘Kamar Kare Lach Lach Lach’ गाने पर रेत में गजब का डांस करती नजर आ रही हैं. उनके लचकदार मूव्स और जबरदस्त कॉन्फिडेंस ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में आंटी जी का अंदाज़ ऐसा है कि यंगस्टर्स भी शर्माते दिख रहे हैं. उम्र को सिर्फ एक नंबर साबित करता यह डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर पसंद किया जा रहा है और लोग उनकी एनर्जी की तारीफ करते नहीं थक रहे.

