रांचीः रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को रांची पुलिस की ओर से घेरने की सूचना प्राप्त हो रही है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। आशंका है कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन अहम साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है। दूसरी रांची पुलिस की टीम के पहुंचने की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ जवानों की भी तैनाती ईडी कार्यालय के बाहर कर दी गई है।

जांच एजेंसियों के कार्य में बाधा डालने का प्रयास-बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में पहले भी ईडी के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ईडी पर हमले की कोशिशें भी हो चुकी हैं। ऐसी घटनाएं जांच एजेंसियों के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्य में बाधा डालने का प्रयास है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा- हेमंत जी, कान खोलकर सुन लीजिए… झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे। आपको भ्रष्टाचार की सजा जरूर मिलेगी।

केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

बाबूलाल मरांडी ने पीएमओ, गृह मंत्रालय और भारत सरकार से मांग की है कि रांची स्थित ईडी कार्यालय पर केंद्रीय बलों की तैनाती कर सुरक्षा सुनिश्चित करें।

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तर्ज पर झारखंड सरकार और उसके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रांची पुलिस चल रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार रांची पुलिस ने एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय को घेर लिया है।

निशिकांत दुबे ने दावा किया कि ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। आशंका है कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन अहम साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ तथा ईमानदार अधिकारियों को गिरफ़्तार किया जा सकता है।

निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में पहले भी ईडी के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जबकि झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ईडी पर हमले की कोशिशें भी हो चुकी हैं। ऐसी घटनाएं जांच एजेंसियों के स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्य में बाधा डालने का प्रयास है। लेकिन वो झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे। आपको भ्रष्टाचार की सजा जरूर मिलेगी। झारखंड में मौजूद अवैध प्रशासन को नेस्तनाबूद करने का वक्त है।

रांची पुलिस की कार्रवाई क्यों?

रांची पुलिस की एक टीम गुरुवार सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस पहुंची और जांच शुरू की। ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि रांची में पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहायक शुभम ने उन्हें ऑफिस बुलाकर मारपीट की. सिर फोड़ा और सबूत मिटाने की कोशिश की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

रांची पुलिस की टीम सुबह में ईडी कार्यालय पहुंच गई, लेकिन 11.30 बजे तक ईडी के अफसर कार्यालय नहीं पहुंचे हैं, जिसके कारण जांच शुरू नहीं हो सकी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version