उत्तर प्रदेश के संभल में स्वास्थ्य विभाग की शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हुई किशोरी के शव को लावारिस छोड़ दिया गया। हद तो तब हो गई जब शव को कुत्ते नोंचने लगे। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो संभल के जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर सुशील कुमार ने मामले की जांच के बात कही है। कुत्ते के शव को नोंचने का वीडियो संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय का बताया जा रहा है बता दें, असमोली थाना क्षेत्र में एक दिन पहले सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके शव को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर सफेद चादर से ढके शव को एक कुत्ता नोंचता रहा। इसका किसी ने वीडियो भी बना लिया। इस दौरान न कोई कर्मचारी वहां तक पहुंचा और न शव को किसी सुरक्षित स्थान पर रखा गया। जैसे ही कुत्ते के होने की जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक आवारा कुत्ता अस्पताल परिसर में रखे शव को नोंच रहा है। शव को नोंचने की वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी पूरी तरह से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर सुशील कुमार पूरे मामले पर पर्दा डालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने मामले की जांच के बात भी कही है। बहरहाल, जिस तरह कि यह वीडियो सामने आया है उससे एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। किशोरी के पिता चरण सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में शव की कोई देखभाल नहीं है। इसलिए बेटी के शव को कुत्ते चाट रहे थे। जब वह भाग कर शव के पास पहुंचे तब तक कुत्ता भाग गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version