देहरादूनः राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक डी आई टी के छात्र ने आत्महत्या की है। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हान स्थित एक आवासीय परिसर में हुई है। जहां डीआईटी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने  फंदा लगाकर जान दी है। घटना बृहस्पतिवार की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा। आनन-फानन में छात्र को कोरोनेशन अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पारस मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वैली व्यू होम में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version