न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को हार मिली, लेकिन मैच खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली एक अलग ही वजह से चर्चा में रहे. सोमवार को वह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर नजर आए, जहां से वह लंदन के लिए रवाना हो गए.

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच चल रही वनडे सीरीज अब खत्म हो चुकी है. इस सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस सीरीज के खत्म होने के कुछ घंटों के बाद ही टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) लंदन के लिए रवाना हो गए. इस दौरान वह एअरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए. कोहली सफेद रंग की टी शर्ट और काले रंग का ट्राउजर पहने और हाथ में काले रंग की जैकेट लिए नजर आए.

वायरल हुआ कोहली का कैजुअल लुक

न्यूजीलैंड सीरीज के कुछ घंटे बाद ही विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कोहली छत्रपति शिवाजी महाराज इंंटरनेशनल एअरपोर्ट पर नजर आए. वीडियो में कोहली अपनी गाड़ी से निकलकर बाहर आए फिर वह आगे कि ओर बढ़ने लगे. इस दौरान विराट एक चश्मा लगाए नीले रंग की कैप पहने सफेद टी शर्ट के साथ काले रंग का ट्राउजर पहने नजर आए. कोहली का यह कैजुअल लुक काफी वायरल हो रहा है. दरअसल विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेने के बाद लंदन के लिए रवाना हो गए.

इंदौर में विराट की सेंचुरी

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक शानदार सेंचुरी लगाई. लेकिन उनका यह शतक टीम को जीत नहीं दिला सका. भारत को इस मैच में 41 रन से हार का सामना करना पड़ा. कोहली ने 108 बॉल में 124 रन की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले. 

इसके अलावा विराट ने इस पूरी सीरीज में कुल 240 रन बनाए जिसमें एक सेंचुरी और एक फिफ्टी शामिल है. पहले वनडे में उन्होने 93 रन की पारी खेली जिसके बाद दूसरे मैच में 23 रन ही बना पाए और आखिरी वनडे में कोहली के बल्ले से सेंचुरी आई. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version