भुवनेश्वर – शहर के व्यस्त यूनिट-1 मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग रात करीब 2 बजे लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में करीब 40 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रारंभिक आकलन में आग से 1 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। मौके पर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां पहुंचीं और करीब 70 अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का मोर्चा संभाला। इसके साथ ही दमकल विभाग के 10 अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version