रायपुर। वैसे तो छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। इस समाज ने कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, अभिनेता, नृत्यांगना, कला एवं साहित्य सहित प्राय: हर क्षेत्र में अनमोल रत्न प्रदान किये है। इसी अनमोल रत्नों में से एक है उमाकांत वर्मा पिता लोकनाथ वर्मा है जो कि ग्राम अल्दा तिल्दा राज से आते है। उमाकांत शासकीय सेवा के बाद जो समय बचता था उसका वे समाज सेवा के लिए उपयोग करते है। उमाकांत वर्मा का सामाजिक अनुभव भी काफी लंबा रहा है। उन्होंने समाज सेवा की शुरूआत वर्ष 1994 में नगर ईकाई सिमगा के अध्यक्ष के रूप में की जो वर्ष वर्ष 2000 तक 6 वर्ष अनवरत चलता रहा। इसी प्रकार तिल्दा राजप्रधान के रुप में वर्ष 2000से वर्ष 2004 तक 4 वर्ष समाज सेवा की। अगली कड़ी में वर्ष 2009-2018 तक 9 वर्ष केन्द्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में समाज सेवा करते रहे। इनके अलावा उमाकांत वर्मा ने अपने कार्यकाल में समाज में अनेक रचनात्मक कार्य भी किये है, जिनमें स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ प्रारंभ, वैवाहिक पुस्तिका परिणय पुष्प का प्रकाशन प्रारंभ, 25 वर्ष से बंद भोला कुर्मी छात्रावास को पुन: खुलवाने, राज पुनर्गठन कर दो नये राज बनाने, 2 राजों को महिला राजप्रधान के लिए आरक्षित करने, नरदहा भवन निर्माण में पूर्ण योगदान, मृतक भोज में कलेवा वर्जित कराने, कफन के बदले फूल व श्रीफल चढ़ाने की परंपरा चलाने के लिए प्रस्ताव लाकर पास कराने एवं उसे लागू करने महत्वपूर्ण भूमिका, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में 12 लाख प्राप्त कर उसे बढ़ाकर 1 करोड़ 20 लाख कर चार्ज में दिया। इस तरह से देखा जाये तो उमाकांत वर्मा का समाजसेवा के क्षेत्र में काफी लंबा अनुभव रहा और वे अपने सामाजिक कार्यकाल के दौरान अनेक रचनात्मक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिये।
उमाकांत वर्मा : सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों का रहा काफी लंबा अनुभव
Previous Articleप्रांतीय आंदोलन कलम रख मशाल उठा को पूर्ण समर्थन और सहयोग का वादा
Next Article बौद्ध समाज ने मनाया संविधान दिवस समारोह
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
