कोलकाता : पश्चिम बंगाल में ED वर्सेज दीदी का मुद्दा लंबा खींचने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक राहुल नवीन गुरुवार को कोलकाता में होंगे। उनका दौरा I-PAC के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर हुई छापेमारी के 13 दिनों के बाद हो रहा है। छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। राहुल नवीन वेस्ट बंगाल ज़ोन के ED अफसरों खासकर I-PAC छापेमारी में शामिल अधिकारियों से मिलेंगे। वह पश्चिम बंगाल सरकार और ईडी के बीच बढ़ते तनाव के बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात करेंगे।

I-PAC के खिलाफ जांच तेज होने की उम्मीद

8 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने I-PAC के दफ्तर और प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी। कार्रवाई शुरू होते ही सीएम ममता बनर्जी कोलकाता के पुलिस कमिश्नर और डीजीपी के साथ पहुंच गईं। इसके बाद लंबे समय तक हंगामे का माहौल रहा। आरोप है कि कोलकाता पुलिस ने ईडी अधिकारियों को जांच करने से रोक दिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां अदालत ने ईडी अफसरों के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी। इसके बाद से राज्य सरकार और केंद्र की जांच एजेंसी के बीच टकराव बढ़ गया।

ईडी ने पश्चिम बंगाल में अपने अधिकारियों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। कोलकाता दौरे में ईडी डायरेक्टर उन टीमों से मुलाकात करेंगे, जो I-PAC छापेमारी में शामिल थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस दौरे का मकसद ईडी अफसरों का मनोबल बढ़ाना है। विभाग चाहता है कि ईडी के अधिकारी तनाव के बीच भी ठीक से काम कर सकें।

कोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

I-PAC पर छापे ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल मचा दी है। सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ईडी के सहारे उसकी चुनावी रणनीति से जुड़ी सूचनाएं हासिल करना चाहती है। टीएमसी ने इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं । हाई कोर्ट ने बुधवार को टीएमसी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईडी ने I-PAC डायरेक्टर प्रतीक जैन के ऑफिस से गोपनीय फाइलें और डेटा जब्त किया है। ईडी का दावा है कि छापे की कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए की गई थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version