दुर्ग– भिलाई में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच सोमवार शाम राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इस घटना में ट्रेन के इंजन के सामने लगा कांच क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरार आ गई। गनीमत रही कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलट सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस (12441) बिलासपुर से नई दिल्ली जा रही थी। सोमवार शाम करीब 4 बजे जैसे ही ट्रेन खुर्सीपार गेट पार कर पावर हाउस की ओर बढ़ी, तभी अचानक इंजन की ओर पत्थर फेंके गए। एक पत्थर सीधे सामने के कांच पर लगा, जिससे कांच में दरार आ गई। अचानक हुई इस घटना से चालक दल कुछ देर के लिए सतर्क हो गया, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित आगे बढ़ाया गया।

घटना की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। भिलाई-3 आरपीएफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पथराव खुर्सीपार क्षेत्र की ओर से किए जाने की आशंका जताई गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version