रामपुर: पति-पत्नी के विवाद अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ताजा मामला यूपी के रामपुर जिले से सामने आया है। यहां दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा किया गया, जिसकी चर्चा पूरी जिले में हो रही है। आए दिन होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें फैसला हुआ कि पति सप्ताह में तीन दिन एक पत्नी और तीन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन पति को अवकाश मिलेगा। मामला नगलिया आकिल गांव का है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में एक मुस्लिम युवक दो पत्नियों के साथ रहता है। युवक की पहली शादी अरेंज और दूसरी लव मैरिज है। दोनों पत्नियों में पति को साथ रखने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने गांव के बुजुर्गों को इसको हल करने के लिए कहा। मामला सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई।

पंचायत में पति और उसकी दोनों पत्नियां पहुंचीं। यहां पर पति और उसकी दोनों पत्नियों की बात सुनी गई। इसके बाद बीच का रास्ता निकाला गया। पंचायत ने फैसला लिया कि सप्ताह के पहले तीन दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार पहली पत्नी के साथ पति रहेगा। वहीं, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को पति दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। इसके अलावा रविवार को पति का अवकाश रहेगा। इस दिन पति कहीं दूर एकांत में रह सकता है या अपनी मर्जी से जहां चाहे। यही नहीं पंचायत में विशेष परिस्थितियों में एक दिन आगे-पीछे की छूट दी है। पति और दोनों पत्नियों ने लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version