बाल झडऩे की समस्या आज कल आम हो गई है. ऐसे में आपने अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए हर तरह की कोशिश की होगी. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने गिरते हुए बालों को रोक सकते हैं. आज हम आपको अंडे के फायदे के बारे में बताएंगे जो वाकई आपके गिरते बालों में फायदेमंद साबित होगा.अंडे में खास बात ये है कि इसमें पोषक तत्व जैसे प्रोटीन विटामिन, फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसका हर पोषक तत्व किसी न किसी रूप में आपके बालों की बीमारी का इलाज करता है.प्रदूषण की वजह से आपको बालों की खो चुकी चमक वापस लाने में अंडा बेहद फायदेमंद होता हैं. अंडे को बालों पर लगाने से बालों में नेचुरल शाईन आती है. ऐसा अंडे की सफेदी में मौजूद प्रोटीन के कारण होता है. यह प्रोटीन बालों को भरपूर पोषण देता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखने लगते हैं. कच्चे अंडे का प्रयोग होम हेयर कंडीशनिंग ट्रीटमेंट में इसी कारण से उपयोग किए जाते हैं. अंडे की सफेदी में सबसे ज्यादा सल्फर पाया जाता है. अंडे की जर्दी भी बायोटीन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है जो स्वस्थ बालों के विकास में महत्वपूर्ण निभाता है.बायोटीन की वजह से बालों का सूखापन खत्म हो जाता है और बाल भी नहीं टूटते.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version