बेंगलुरु : अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कस्टम अफसरों ने खुफिया सूचना पर केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) पर एक ऐसे यात्री को पकड़ा जो देश में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर आया था। वह जिस तरीके से ड्रग्स को छिपाकर भारत लाया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। कोई जल्दी सोच भी नहीं सकता था कि इस तरह से ड्रग्स छिपाकर तस्करी हो सकती है। ड्रग्स को बच्चों की किताब के पन्नों के बीच छिपाकर रखा गया था। जब पन्ने फाड़कर ड्रग्स को बाहर निकाला गया तो सबकी आंखें फटी रह गईं।

अफसरों ने तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक यात्री को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने जो ड्रग्स बरामद की है, उसकी कीमत 38 करोड़ रुपये है। ड्रग्स 7.72 किलोग्राम कोकीन था।

आरोपी गिरफ्तार

इस नई बरामदगी ने बेंगलुरु में हवाई मार्गों से मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर बढ़ती चिंताओं को और बढ़ा दिया है। आरोपी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

ब्राजील से आया था यात्री

पुलिस ने बताया कि आरोपी यात्री ब्राजील का साओ पाउलो है। वह ब्राजील से भारत आया था। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के बाद उसे नियमित जांच के दौरान रोका गया। जांच करने पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 7.72 किलोग्राम कोकीन बरामद की, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 38 करोड़ रुपये है। यह हाल के दिनों में हवाई अड्डे पर हुई बड़ी मादक पदार्थों की बरामदगी में से एक है।

पता चलने से बचने के लिए किताबों में छिपाई गई कोकीन

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने संदेह से बचने के लिए कोकीन को किताबों के अंदर छिपाकर तस्करी करने का प्रयास किया था। कस्टम अफसरों ने उसके पास से कुछ किताबें बरामद की। ये किताबें बच्चों के स्कूल की और कुछ बच्चों की कहानियों वाली किताबें थीं। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने दावा किया कि ये किताबें उसके बच्चों के लिए हैं। जब उन किताबों को खोला गया तो पन्ने कुछ अजीब लगे। उन पन्नों को फाड़ा गया तो उनके बीच कोकीन की पतली-पतली पर्त मिली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version