झालावाड़: योग गुरु बाबा रामदेव ने आज सनातन धर्म और गोवंश संरक्षण को लेकर तीखे तेवर दिखाए हैं। रविवार सुबह निजी विमान से झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पहुंचे बाबा रामदेव ने दो टूक कहा कि वर्तमान में गोमाता और हिंदू धर्म दोनों खतरे में हैं। उन्होंने इसके लिए न केवल हिंदू विरोधी ताकतों को, बल्कि खुद हिंदुओं की निष्क्रियता को भी जिम्मेदार ठहराया।

‘हर हिंदू पाले एक गाय, तभी धुलेगा पाप’

हवाई पट्टी पर पतंजलि योगपीठ के पदाधिकारियों से स्वागत कराने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए रामदेव ने कहा कि कत्लखानों में जाता गोवंश पूरे देश के लिए कलंक है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, ‘पूरे देश पर गोहत्या का पाप लग रहा है। अगर इस पाप से बचना है, तो हर हिंदू को कम से कम एक गोवंश पालने का संकल्प लेना होगा।’ उन्होंने केवल कानून के भरोसे बैठने के बजाय जमीन पर उतरकर गोचर भूमि को सुरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

शंकराचार्य के बयान और कानून पर राय

गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने और सख्त कानून बनाने की साधु-संतों व शंकराचार्य की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने कहा कि कानून जरूरी है, लेकिन पर्याप्त नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘केवल नारे लगाने से गोमाता की रक्षा संभव नहीं है। कानून बनने के बाद भी उनकी देखभाल और चारे की व्यवस्था समाज को ही करनी होगी।’

कोटा के ‘गौ महोत्सव’ में हुए शामिल

पतंजलि के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वे स्वयं करीब 1 लाख गोवंश की सेवा कर रहे हैं। संक्षिप्त प्रवास के बाद बाबा रामदेव सड़क मार्ग से कोटा के रामगंजमंडी के लिए रवाना हो गए, जहां वे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा और भव्य ‘गौ महोत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान प्रशासनिक अमला और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version