राजनांदगांव। राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा के अनुमोदन से एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा से तथा कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार राहुल-प्रियंका गाँधी सेना छत्तीसगढ़ के नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घनश्याम विश्वकर्मा को नियुक्ति पत्र जारी कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए आज राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह रायपुर पहुंचे, जिनका पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया तथा नए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा के आदेशानुसार नियुक्ति पत्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छग के प्रभारी द्वारा प्रदान किया गया एवं पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी गई तथा स्मरणीय स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए याद किया गया। राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा के विचारधारा के विषय में नए पदाधिकारियों को अवगत कराया गया एवं आगे छत्तीसगढ़ राज्य के विकास एवं छत्तीसगढ़ सरकार व कांग्रेस पार्टी के कार्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं दुरांचल सभी ग्रामीण क्षेत्रों तक के युवाओं को पार्टी एवं संगठन से जोडऩे के विषय में चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। उक्त निर्णय घनश्याम विश्वकर्मा की पिछले कई वर्षों की लगातार सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया। उल्लेखनीय है कि, घनश्याम विश्वकर्मा इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पद पर रहकर संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। जिसके चलते ही संगठन ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम विश्वकर्मा ने विश्वास दिलाया है कि, संगठन द्वारा मिली इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और अपनी सक्रियता से प्रदेश कांग्रेस का वर्चस्व कायम रखने में अपनी सक्रिय भगीदारी निभाएंगे। उक्त गरिमामयी आयोजन में राहुल-प्रियंका गांधी सेना के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version