ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने स्पष्ट कर दिया है कि उसकी तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फैसले को चुनौती नहीं दी जाएगी। आईसीसी ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत आने से इंकार करने पर उसे बाहर कर दिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप खेलने का मौका दिया है। इसके बाद खबरें आ रही थीं कि बांग्लादेश इस फैसले को विवाद निवारण समिति ( ICC Dispute Resolution Committee ) में चुनौती दी गई है, लेकिन बीसीबी की मीडिया कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने कहा है कि बोर्ड ने आईसीसी के फैसले को स्वीकार कर लिया है और हम इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने जा रहे हैं।

‘हमारी स्थिति स्पष्ट है, इसमें कोई बदलाव नहीं’

अमज हुसैन ने कहा,’हम आईसीसी बोर्ड का फैसला मंजूर कर रहे हैं।’ अमजद ने कहा कि हमने जब आईसीसी से कहा था कि वे हमारे मैचों को श्रीलंका शिफ्ट नहीं कर सकते, तो हम भी भारत में खेलने नहीं जा सकते हैं। हमारी स्थिति अब भी स्पष्ट है। हम इसके लिए किसी अलग आर्बिट्रेशन या अन्य जगह नहीं जा रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश सरकार ने खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता को देखते हुए टीम के भारत जाने से स्पष्ट इंकार कर दिया था। इसके चलते बांग्लादेश को बाहर किया गया है। पिछले सप्ताह आईसीसी बोर्ड मीडिया में बांग्लादेश को इस बारे में बता दिया गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version