नई दिल्ली। वैसे तो चोर चोरी करते वक्त सभी भाव और संवेदनाओं को किनारे रख देता है, लेकिन कभी कभी देखने में आता है कि चोर के अंदर का दिल पसीज जाता है। चोरी की कई घटनाओं में ऐसा भी हुआ है कि चोर चोरी करने के बाद सामान को वापस रख गया। इन दिनों मध्यप्रदेश के बैतूल में चोर के नाम लिखी गई मार्मिक चिी वायरल हो रही है। एक पाती चोरों के नाम चिी मलकापुर गांव के घरों के बाहर चिपकाई गई है। इस चिठ्ठी में चोरों के नाम जो संदेश लिखा गया है, वह चर्चा का विषय बन गया है। चिठ्ठी में चोरों से अपील की गई है कि एक दिन उन्हें इसी मोक्षधाम में आना है, इसलिये यहां से चोरी किया गया सामान चुपचाप यहां रख जाएं। दरअसल, बैतूल के मलकापुर गांव के मोक्षधाम को सुंदर बनाने के लिए ग्रामीण जन्मदिन या परिजनों की याद में पौधे लगाते हैं। ग्रामीणों की मेहनत का ही परिणाम है कि यह मोक्षधाम अब काफी हरा भरा दिखने लगा है। मोक्षधाम में 70 पौधे लगे हुए हैं, जिनकी सिंचाई आदि के लिए ग्रामीणों ने हाल ही में चंदा कर डेढ़ सौ फीट पाइप और वाल खरीदा था। ग्रामीणों ने यह सामान मोक्षधाम में ही रख दिया। तीन दिन पहले मोक्षधाम से चोर पाइप और वाल चोरी कर ले गया। घटना के बाद जब ग्रामीणों को पता चला तो वे काफी परेशान हुए और उन्होंने चोर को संदेश देने की ठानी। ग्रामीणों ने सोचा कि यदि गांव का ही कोई व्यक्ति है तो उसे यह संदेश दिया जा सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह लिखा चिठ्ठी में


चिठ्ठी में लिखा है प्रिय चोर जरा आप सोचिए कि एक दिन आपको भी यहीं पर आना है। ऐसे में जो आपको लेकर यहां (मोक्षधाम) पर आएंगे तो क्या आप नहीं चाहोगे कि आपको लाने वाले हरे-भरे पेड़ों की छांव में बैठकर आपको लकड़ी देने तक आराम से बैठ सकें। जब आपके शरीर को यहां लाया जाएगा तो इन्हीं पेड़ों के नीचे आप के परिजन, मित्र, भाई, बंधु, धूप से बचेंगे और पेड़ लगाने वालों को धन्यवाद देंगे। कृपया चोरी कर अपनी अंतिम क्रिया की सुंदर हो रही व्यवस्था को बर्बाद ना करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version