ओडिशा : क्योंझर जिले के आनंदपुर इलाके में एक भयानक तिहरे हत्याकांड ने सनसनी मचा दी है. यह घिनौना अपराध रविवार शाम को क्योंझर जिले के घासीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के नियालिझरन गांव में हुआ, जिससे स्थानीय लोग सदमे में हैं. हत्‍या का मकसद तो अभी सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच जमीन विवाद इसका कारण हो सकता है. 

पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लक्ष्मण सोरेन ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई जितेंद्र सोरेन, जितेंद्र की पत्नी और उनकी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी. माना जाता है कि यह क्रूर घटना लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक झगड़े का नतीजा है, जो मुख्य रूप से जमीन विवाद से जुड़ा है और कई वर्षों से सुलग रहा था. हालांकि, अभी तक ये सामने नहीं आया है कि आखिर सालों से चले आ रहे विवाद में ऐसा क्‍या हो गया कि मामला मारकाट तक पहुंच गया.

हालांकि, हत्या के सटीक मकसद की अभी भी जांच चल रही है, सूत्रों से संकेत मिलता है कि भाइयों के बीच संपत्ति के अधिकारों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ये हत्याएं हुईं. घटना की सूचना मिलते ही घासीपुरा पुलिस स्टेशन की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और लक्ष्मण सोरेन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. लक्ष्‍मण से पूछताछ में सामने आएगा कि आखिर, मामला इतना क्‍यों बढ़ गया. 

आनंदपुर सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी कमल पांडा ने बताया, ‘हमने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें मुख्य संदिग्ध भी शामिल है, जो मृतक परिवार का दूर का रिश्तेदार है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह तिहरा हत्याकांड लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का नतीजा था. हालांकि, हम दूसरे एंगल पर भी जांच कर रहे हैं. जल्‍द ही हत्‍या की असली वजह सामने आ जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version