अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स स्टेज में आज भारत और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला दोपहर 1 बजे से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सुपर सिक्स के ग्रुप-2 में शामिल हैं और इस स्टेज का यह छठा मैच होगा। भारतीय टीम जहां ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर अजेय रही, वहीं जिम्बाब्वे का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। उसे पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ उसका पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया।

इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वैभव के यूथ वनडे करियर में अब तक 1087 रन हैं और उनके पास भारतीय कप्तान शुभमन गिल के 1149 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। अगर वैभव इस मुकाबले में 62 रन बना लेते हैं, तो वह गिल को पीछे छोड़ देंगे।

जिम्बाब्वे से अब तक नहीं हारा भारत

यूथ वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया आज तक जिम्बाब्वे से एक भी मुकाबला नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं और सभी 6 मैच भारत ने जीते हैं। जिम्बाब्वे को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है, जबकि भारत इस रिकॉर्ड को और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version