Hindustan Zinc Share: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 27 जनवरी को इस कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त उछाल का सीधा फायदा हिंदुस्तान जिंक के शेयरों को मिला है. कंपनी शेयर करीब 5 प्रतिशत चढ़कर 731.10 रुपये के नए 52 सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गए हैं. 

हिंदुस्तान जिंक देश में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली रिफाइंड सिल्वर की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की रिकॉर्ड तेजी ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है. जिससे कंपनी शेयरों की खरीदारी तेज हो गई. हालांकि, बिकवाली के कारण हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली है. फिर भी कंपनी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. 

चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी

घरेलू फ्यूचर मार्केट में चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च, 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर वायदा  3,39,824 रुपये (प्रति किलो) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सिल्वर 3,34,699 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

एमसीएक्स पर 5 मार्च का एक्सपायरी वाला सिल्वर करीब 11:55 बजे 3,55,550 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 21,000 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 3,59,800 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

शेयर बाजार में कंपनी का हाल?

बीएसई पर मंगलवार, 27 जनवरी की सुबह करीब 11:55 बजे हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी. कंपनी शेयर 2.60 प्रतिशत या 18.15 रुपये की तेजी के साथ 717 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

कंपनी शेयरों ने दिन की शुरुआत 725.20 रुपये पर की थी. दिन का इंट्रा डे हाई 731.10 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो इस दौरान शेयरों ने 731.10 का आंकड़ा छूआ था. शेयर आज के कारोबारी दिन ही इस आंकड़े पर पहुंचे हैं. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 378.65 रुपये है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version