रायपुर- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10.15 बजे दिल्ली से इंडिगो की नियमित उड़ान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचें | इसके पश्चात वे हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ जाएंगे।

डोंगरगढ़ में केंद्रीय मंत्री प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संत समाज, श्रद्धालु एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के समापन के बाद मंत्री चौहान शाम को रायपुर लौटेंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इधर, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन आज दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया शामिल होंगी।

बैठक एवं कार्यशाला के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version