थाईलैंड के नाखोन फानोम प्रांत से सामने आया यह मामला आम रिश्तों से बिल्कुल अलग है. यहां 24 साल की फाह नाम की एक लड़की एक ही समय में दो जुड़वां भाइयों सुआ और सिंग के साथ रिलेशनशिप में है. तीनों पिछले काफी समय से साथ रह रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर बिल्कुल खुले हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस अनोखे रिश्ते को दोनों परिवारों की सहमति भी मिल चुकी है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाह और दोनों जुड़वां भाई रिश्ते की शुरुआत से ही एक ही बिस्तर साझा कर रहे हैं, जिसमें फाह अक्सर दोनों के बीच होती है. फाह का कहना है कि उनके रिश्ते में कोई तय नियम नहीं हैं, सब कुछ आपसी समझ और सुविधा से चलता है. तीनों घर के काम, खर्च और जिम्मेदारियां मिलकर निभाते हैं.

फाह एक रेस्टोरेंट में काम करती हैं और महीने में करीब 20 से 30 हजार रुपये तक कमाती हैं. वहीं दोनों भाई कृषि मशीनरी से जुड़े काम में हैं. खास बात यह है कि दोनों भाई अपनी पूरी कमाई फाह को सौंप देते हैं, ताकि घर की आर्थिक प्लानिंग एक हाथ में रहे. फाह ही घर के खर्च, बचत और जरूरतों का हिसाब रखती हैं.

इस रिश्ते को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा फाह के उस बयान की हो रही है, जिसमें उसने कहा कि अगर वह प्रेग्नेंट होती हैं तो बच्चे के जैविक पिता की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा. उनका कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र में सही नाम दर्ज होना जरूरी है. हालांकि, फाह चाहती हैं कि बच्चा दोनों भाइयों को पापा कहकर बुलाए.

यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि थाईलैंड में कानून एकविवाह को मान्यता देता है, लेकिन एक से ज्यादा लोगों को डेट करना गैरकानूनी नहीं है. ऐसे रिश्ते समाज में नई बहस छेड़ते हैं और बदलते रिलेशनशिप ट्रेंड्स की तस्वीर दिखाते हैं. फाह, सुआ और सिंग की यह कहानी बताती है कि रिश्तों की परिभाषा अब बदल रही है. कोई इसे अजीब कह रहा है, कोई साहसी, लेकिन यह तय है कि इस अनोखे लव ट्राएंगल ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version