अच्छी सेहत के लिए रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी होता है. जिस तरह हमारे शरीर के लिए रोज खाना जरूरी होता है, वैसे ही नींद भी उतनी ही जरूरी होती है. नींद की कमी से कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं. आजकल लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान बदल गया है, जिसकी वजह से नींद से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. अब लोग देर रात तक जागते रहते हैं और कोशिश करने के बाद भी नींद नहीं आती हैं. नींद की कमी न सिर्फ अगले दिन एनर्जी की कमी महसूस होती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आप भी जल्दी सोना चाहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती, तो इसके पीछे कुछ बड़ी वजहें हो सकती हैं.

रात में जल्दी नींद न आने के 5 कारण

ज्यादा स्क्रीन टाइम : स्लीप एक्सपर्ट्स की मानें तो रात को सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने की आदत दिमाग को एक्टिव मोड में रखती है. इन डिवाइस की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को रिलीज होने से रोकती है. यह हार्मोन नींद के लिए जरूरी होता है. इसकी कमी से शरीर थका होने के बावजूद दिमाग सोने के लिए तैयार नहीं होता है.

तनाव और ओवरथिंकिंग : दिनभर की परेशानियां, काम का स्ट्रेस और भविष्य की चिंता रात में दिमाग को शांत नहीं होने देती है. बिस्तर पर लेटते ही दिमाग में तरह-तरह के विचार घूमने लगते हैं, जिससे नींद आने में देर होती है. लगातार तनाव में रहने से नींद की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है. अगर आप जल्दी सोना चाहते हैं, तो स्ट्रेस कम करें और ज्यादा सोचने से बचें.

देर से डिनर करना और अनहेल्दी फूड्स : रात में भारी, मसालेदार या ज्यादा तला-भुना खाना पाचन को बिगाड़ सकता है. देर से डिनर करने पर शरीर भोजन पचाने में व्यस्त रहता है और नींद प्रभावित होती है. इसके अलावा कैफीन वाली चीजें जैसे चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक भी नींद में बाधा डालती हैं.

बिगड़ा हुआ रूटीन : हर दिन अलग-अलग समय पर सोना और उठना शरीर की नेचुरल बायोलॉजिकल क्लॉक को बिगाड़ देता है. जब शरीर को यह पता ही नहीं होता कि सोने का सही समय क्या है, तो नींद अपने आप देर से आती है. वीकेंड पर देर तक जागना और देर से उठना भी इसका एक बड़ा कारण है.

फिजिकल एक्टिविटी की कमी : पूरे दिन एक ही कुर्सी पर बैठे रहना और एक्सरसाइज न करना भी नींद को प्रभावित करता है. जब शरीर थकता नहीं है, तो रात में नींद गहरी नहीं आती है. जब आप शारीरिक रूप से थके हुए होते हैं, तब नींद बहुत जल्दी आ जाती है. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या शाम की वॉक नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version