तमिलनाडु अगले एक-दो दिन के अंदर तूफान का सामना करने वाला है. भारत मौसम विभाग ने इसे लेकर सोमवार को चेतावनी जारी की. भारत के इस दक्षिणी राज्य में कुछ दिनों पहले ही चक्रवात निवार आया था. मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान की वजह से तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होगी. यह तूफान 2 दिसंबर को श्रीलंका कोस्ट को पार करेगा. मौसम विभाग ने तूफान को लेकर तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है. बताया गया है कि इस इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में चिह्नित कम दबाव क्षेत्र का डिप्रेशन बनते देखा गया है. आईएमडी के मुताबिक, इसे अगले 24 घंटे में एक गहरे डिप्रेशन में बदलने और अधिक तीव्र होने की संभावना है. इस चक्रवाती तूफान में और भी तेजी आने की आशंका है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर जाने और 2 दिसंबर की शाम को श्रीलंका तट को पार करने की संभावना है. आईएमडी के साइक्लोन वार्निंग डिवीजन ने कहा है कि इसके बाद 3 दिसंबर की सुबह लगभग पश्चिम की ओर बढऩे और कोमोरिन क्षेत्र में उभरने की बहुत संभावना है. मालूम हो कि पिछले हफ्ते तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई क्षेत्रों में चक्रवात निवार के चलते भारी बारिश हुई थी. इस वजह से यहां पर गहरे जल-जमाव की स्थिति बन गई थी. यहां तक कि पुडुचेरी से करीब 30 किलोमीटर दूर मरक्कनम शहर में भारी भूस्खलन भी हुआ था. चक्रवाती तूफान जनित इस हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली थी. राज्य सरकार के अनुसार, बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण 3 लोगों की जान चली गई और 3 घायल हो गए. राज्य सरकार ने यह भी कहा कि तूफान में 26 मवेशियों की भी मौत हुई है. साथ ही 101 घर भी चक्रवात से क्षतिग्रस्त हो गए. निवार ने लगभग 380 पेड़ों को उखाड़ दिया और 14 एकड़ केले के बागान को भी नुकसान पहुंचाया. मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन और ग्रेटर चेन्नई पुलिस द्वारा गिरे हुए पेड़ों को हटाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सराहना की. साथ ही उन्होंने चक्रवात के नुकसान का निरीक्षण करने और प्रभावित लोगों से मिलने के लिए कुड्डालोर का दौरा किया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version