गुरुवार को इंडोनेशिया एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां- आचे प्रांत में शरिया पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को शादी से पहले यौन संबंध बनाने और शराब पीने के लिए तालिबानी सजा दी है। दरअसल, बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने और शराब पीने के आरोप में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को 140-140 बार कोड़े मारे। यह सजा इस्लामी कानून लागू होने के बाद पिछले 25 वर्षों में दी गई सबसे कठोर सजाओं में से एक है।

आचे प्रांत में शरिया कानून

बता दें कि इंडोनेशिया का आचे एकमात्र ऐसा प्रांत है, जहां शरिया कानून लागू है और यहां अविवाहित जोड़ों को शारीरिक संबंधन बनाना पूरी तरह गैर कानूनी है। कठोर इस्लामी कानूनों द्वारा शासित आचे क्षेत्र में हुई इस क्रूर पिटाई के कारण महिला रोने लगी और बेहोश हो गई ।

सार्वजनिक रूप से दी गई सजा

न्यूज एजेंसी एफपी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमी जोड़े को सार्वजनिक रूप से पीठ पर बांस की पतली छड़ी से मारा गया। शरिया पुलिस ने इस कपल को 140-140 बार बांस की पतली छड़ी से मारा। जब कपल को सजा दी जा रही थी, तो वहां दर्जनों ललोग मौजूद थे। जोड़ों को 100-100 कोड़े बिना शादी के यौन संबंध बनाने और 40-40 कोड़े शराब पीने के लिए मारे गए।

शरिया कानून तोड़ने पर होती है सजा

गौरतलब है कि 2001 में इंडोनेशिया के अंदर आचे को विशेष स्वायत्तता दी गई थी। इसके बाद यहां शरिया कानून लागू हो गया। यह प्रेमी जोड़ा उन छह लोगों में शामिल था, जिन्हें इस्लामिक कोड तोड़ने के लिए कोड़े मारे गए हैं। इससे पहले पिछले साल भी दो पुरुषों को शरिया कानून तोड़े जाने के लिए 76-76 कोड़े मारे गए थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version