बिजनेस डेस्कः शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को वित्तीय बाजारों में एक साथ बिकवाली देखने को मिल रही है। शेयर बाजार, सोना-चांदी, क्रिप्टोकरेंसी, कमोडिटी मार्केट लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार में सतर्कता के चलते भारी दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 25,300 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। महज कुछ ही मिनटों में निवेशकों की करीब 4 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति घट गई।

 शेयर बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण

कमोडिटी मार्केट में हलचल

वहीं MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। सोने 29 जनवरी के 183962 बंद भाव से आज 8,862 रुपए लुढ़क गया है। सोने का दिन का उच्च भाव 1,83,493 और 1,75,100 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। 

वहीं चांदी के वायदा भाव की MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 23,993 रुपए की गिरावट के साथ 3,75,900 रुपए का निचला स्तर छू लिया। पिछला बंद भाव 3,99,893 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 18,693 रुपए की गिरावट के साथ 3,81,200 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी का आज हाई लेवल 3,89,986 रुपए है। इसी के साथ कॉपर में भी 1.48 फीसदी की गिरावट आई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version