नेशनल डेस्क: भारतीय खेल जगत की दिग्गज और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने आवास पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर उन्हें इस दुखद क्षण में सांत्वना दी और पति के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस अपूरणीय क्षति पर शोक जताते हुए परिवार को धैर्य और शक्ति देने की कामना की।

