मुंबई: महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में नेताओं ने एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की राय से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। गौरतलब हो कि एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं। सीएम से प्रफुल्ल पटेल , छगन भुजबल और सुनील तटकरे ने मुलकात की। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बन सकती है, हालांकि अभी इस पर उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी की सुबह बारामती में एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। अगले दिन गुरुवार को उन्हें बारामती में अंतिम विदाई दी गई थी।

दादा के पास कौन-कौन विभाग थे?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार में अजित पवार डिप्टी सीएम थे। वह राज्य के वित्त मंत्री भी थे। इसके अलावा उनके पास नियोजन और आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग थे।अजित पवार की असमय मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी की तलाश जारी है। एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार का नाम आगे किया है। सुनेत्रा पवार अभी राज्यसभा की सदस्य हैं। वह अगर डिप्टी सीएम बनने को राजी होती हैं तो अजित पवार की बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधायक बनने का विकल्प खुला है। अजित पवार के परिवार के उनके दो बेटे पार्थ और जय पवार हैं। जय पवार की महीने भर पहले ही शादी हुई है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के पास विधानसभा में 40 विधायक हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल अभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। एनसीपी के अध्यक्ष का पद अजित पवार के पास था। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ का पद दोनों ही सुनेत्रा ग्रहण करें, क्योंकि एनसीपी के कार्यकर्ता पवार सरनेम से कनेक्ट करते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version