आज हम आपके लिए कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इनमें एक डॉक्टर और लड़की का चुटकुला बेहद हंसाने वाला है.

1. टीचर ने बबलू से पूछा- “1869 में इतिहास की कौन सी बड़ी घटना घटी थी?”
फंटू- “गांधीजी का जन्म.”
टीचर- “बिल्कुल सही, बैठ जा!”
टीचर- “डब्लू तू बोल, 1872 में क्या हुआ?”
डब्लू- “गांधीजी 3 साल के हो गए थे….मैं भी बैठूं क्या?”
टीचर- “बाहर निकल!”

2. संता अस्पताल में एडमिट हो गया. उसे देखने रात में ही बंता पहुंचा.
बंता- “तबीयत को क्या हुआ भाई?”
संता- “क्या बताऊं यार, आज मोबाइल खराब हो गया तो 8 बजे खाना खाते ही नींद आ गई. घर वाले घबरा गए की 2-2 बजे तक जागता रहता है तो आज बेहोश क्यों हो गया! वो तुरंत अस्पताल लेकर आ गए!”

4. पुलिस- “तुम चोरी क्यों करते हो?”
चोर- “आपके और आपके बच्चों के लिए…”
पुलिस- “क्या मतलब है तुम्हारा?”
चोर- “हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या है?”

5. पप्पू पड़ोसी के घर के सामने से गुजर रहा था.
बगल वाली आंटी एक जोमैटो वाले से बात कर रही थीं.
पप्पू ने कान लगाकर सुना तो हैरान रह गया.
आंटी बोलीं- “भैया भंडारे से पूड़ी-छोले भी ला दोगे क्या!”

6. सास- “मैं मर गई तो मेरी अर्थी को हाथ मत लगाना!”
बहू- “लगाऊंगी हिम्मत है तो उठ कर रोक लीजिएगा!”

7. संता- “यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं!”
बंता- “अबे तो डरता क्यों है!”
संता- “सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे जरूरी होता है…”
बंता- “अबे ज्यादा टेंशन मत ले, 10वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है!”

8. एक सज्जन बता रहे थे कि वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं!
जब पप्पू ने उनके बारे में पता किया…तब मालूम चला कि गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है!

9. एक पढ़ा-लिखा लड़का एक अनपढ़ लड़की से शादी कर लेता है.
दोनों एक पार्टी में जाते हैं.
लड़का कहता है- “अगर कोई तुमसे पूछे कि यह तुम्हारे क्या लगते हैं तो तुम कहना कि यह मेरे हस्बैंड हैं और मैं उनकी वाइफ हूं.”
उसी समय एक आदमी आता है और उस लड़की से पूछता है- “यह आपके क्या लगते हैं?”
लड़की कहती है- “यह मेरे हैंडपंप हैं और मैं इनकी पाइप हूं!”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version