उज्जैन : लड़की पसंद की, मांग में सिंदूरी भी भरा…और किसान ने बड़े ही चाव से अपने शादीशुदा जीवन की शुरुआत की। लेकिन शादी के अभी 8 दिन ही बीते थे कि एक दिन उसने अपनी नई नवेली दुल्हन को घर से भागने की फिराक में देखा…दूल्हे राजा के उड़ गए। उसे समझते देर न लगी कि शादी के नाम पर उसके साथ बहुत बड़ा खेल हो गया है। दरअसल, उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक किसान से 1.40 लाख रुपए लेकर शादी कराई गई, लेकिन शादी के महज आठ दिन बाद ही दुल्हन घर से भागने की कोशिश करने लगी। दूल्हे की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

मसवाडियाधार गांव निवासी 30 वर्षीय किसान दिलीप पिता रणछोड़ खंडिया विवाह के लिए युवती की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान परिचितों के जरिए उनकी मुलाकात गजनीखेड़ी के चामुंडामाता मंदिर में खाचरौद निवासी मुकेश, बिरलाग्राम के लखन और भोपाल में रह रही युवती पायल से कराई गई। दलालों ने शादी तय कराने के बदले 1 लाख 40 हजार रुपए की मांग की, जिसमें से 90 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए।

20 जनवरी को गजनीखेड़ी मंदिर में माला पहनाकर दिलीप और पायल की शादी कराई गई। शादी के बाद पायल दिलीप के घर रहने लगी। लेकिन 29 जनवरी को वह अचानक घर से भागने की कोशिश करने लगी। दिलीप ने उसे देख लिया और समझदारी दिखाते हुए दलाल को बुलाने के बहाने मौके पर बुलाया। इसके बाद दुल्हन और दलाल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version