ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक निजी स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत की सूचना मिली है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खटीमा में स्थित प्रतापपुर नंबर नौ के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के दौरान बाइक पर तीन युवक सवार थे। बस की भीषण टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर परिजनों ने गंभीर घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में मृतकों की पहचान प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक झनकट से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह हादसा हुआ है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version