भुवनेश्वर: ओडिशा के डीएसपी अपने लाल बालों की वजह से चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने पर लोगों ने उनके बालों को लेकर खूब मीम्स बनाए। इस मामले को लेकर अब डीएससी रश्मि रंजन दास की सफाई सामने आई है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि उनके बालों का रंग किसी कॉस्मेटिक पसंद की वजह से नहीं, बल्कि एक मेडिकल कंडीशन की वजह से ऐसा हुआ है।

‘मेडिकल दिक्कतों की वजह से लाल हुए बाल’

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में तैनात डीएसपी रश्मि रंजन दास ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मैं अपने बालों में लाल डाई या कोई और रंग नहीं लगाता। उन्होंने कहा कि मेडिकल और हार्मोनल दिक्कतों की वजह से कई साल पहले उनके बाल लाल होने लगे थे। हालांकि, उन्होंने बीमारी या इलाज के बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। डीएसपी रश्मि रंजन दास बुधवार को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। उनके लाल बालों की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिससे उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनकी फोटा वायरल होने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मीम्स, चुटकुले और व्यंग्यात्मक पोस्ट की बाढ़ आ गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्या ऐसा लुक एक वर्दीधारी अधिकारी के लिए सही है।

लाल बालों की वजह से डीएसपी की हुई आलोचना

डीएसपी की फोटो वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी दखल देना पड़ा। डीएसपी को आगे की आलोचना से बचने के लिए अपने बालों में काला रंग लगाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शुरू में उनकी मेडिकल कंडीशन के बारे में पता नहीं था। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि जब हमने उन्हें मौखिक चेतावनी दी और पूछा कि उन्होंने अपने बालों का रंग क्यों बदला, तो उन्होंने अपनी मेडिकल दिक्कतों के बारे में बताया। अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस मैनुअल में बालों के रंग या लुक के बारे में कोई नियम नहीं हैं। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि कई अधिकारी लंबी और बड़ी मूंछें रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी पर्सनल पसंद की बात है और एक सब्जेक्टिव मामला है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version