एजेंसियां— वडोदरा, वूमंस प्रीमियर लीग का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज में आखिरी मुकाबला ही बचा है, जो कि दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं। प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो एलिमिनेटर के एक स्पॉट को हासिल करने के लिए तीन टीमों के बीच जंग है। आरसीबी की टीम ने पहले ही फाइनल में प्रवेश कर लिया है, तो वहीं गुजरात जायंट्स ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एलिमिनेटर में जगह बनाने के लिए महज अपने आखिरी मैच में जीत की जरूरत है। यूपी के खिलाफ मैच में अगर दिल्ली की टीम मैच जीत जाती है, तो सीधे तौर पर एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

ऐसे में मुंबई और यूपी के लिए क्वॉलिफिकेशन के सभी दरवाजे बंद हो जाएंगे। यूपी वॉरियर्स की टीम को अगर एलिमिनेटर मैच के लिए क्वॉलिफाई करना है, तो दिल्ली के खिलाफ मैच में 150+ रनों के अंतर से जीत हासिल करनी होगा या फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर रहते ही जीत हासिल करनी होगी। वहीं, मुंबई की टीम की नजरें इस मैच में बनी रहेंगी। इस मैच में अगर दिल्ली की टीम हार जाती है और यूपी भी क्वॉलिफिकेशन के गणित को पार नहीं कर पाती है, तो मुंबई को सीधे तौर पर एलिमिनेटर में जगह मिल जाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु आठ मैच में छह जीत के साथ पांच टीम की तालिका में शीर्ष पर रहते हुए पहले ही सीधे फाइनल में जगह बना चुकी है। दिल्ली की लिजेल ली सात मैच में 230 रन के साथ टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनकी हमवतन स्टार लारा वोल्वार्ट ने सात मैच में 194 रन बनाए हैं ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version