इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार पुलिस में तैनात 8 अफसरों को सरकार ने प्रमोशन दे दिया है. बिहार पुलिस में पोस्टेड ये सभी 8 अफसर आईपीएस अधिकारी बन गए हैं. केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है. इस खबर में नीचे इन अधिकारियों की पूरी लिस्ट दी हुई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार पुलिस में तैनात 8 अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. सरकार की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक ये अफसर बिहार कैडर के आईपीस बन गए हैं. सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस में तैनात विश्वजीत दयाल, विजय कुमार, राकेश कुमार दुबे, संजय भारती, चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी, हरी मिहान शुक्ला, शीला ईरानी और बलिराम कुमार चौधरी प्रमोशन के बाद आईपीएस अफसर बन गए हैं.
