नई दिल्ली। केंद्र सरकार का बजट सामने आने के बाद संसद में आज इसपर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा में भाषण के दौरान बजट पर सवाल खड़े किए हैं। 

राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना भारतीय सीमा में घुस रही है। राहुल गांधी के भाषण के दौरान सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पलटवार किया है।

राजनाथ सिंह का कहना है कि राहुल गांधी अपने दावे को साक्ष्यों के साथ प्रमाणित करें। सदन में राहुल गांधी और राजनाथ सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। इस दौरान अमित शाह ने भी राहुल गांधी के आरोपों का खंडन करते हुए विरोध दर्ज करवाया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version