रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय युवा/महिला संगठन की वार्षिक मनवा कुर्मी महोत्सव एवं पाटन राज अधिवेशन का भव्य आयोजन ग्राम- सिर्री (गाड़ाडीह) में 6 दिसंबर रविवार को किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय युवा समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष नूतन कुमार बंछोर एवं मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि परिणय पुष्प पत्रिका विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (मुख्य संरक्षक) व अति विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से होगा। अत: समस्त विवाह योग्य नवयुवक-युवतियों से आग्रह है कि परिचय प्रदान करने हेतु बृजेश वर्मा 9303062302, राकेश नायक 9165914040 या अपने अपने राज के युवाध्यक्ष/ महिलाध्यक्ष से संपर्क कर जल्द पंजीयन करायें। श्री बंछोर व श्री वर्मा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 को देखते हुए कार्यक्रम शासन के नियमों के परिपालन में सम्पन्न होगा।
Previous Articleनिवार के बाद अब बुरेवी…, इन राज्यों में अलर्ट जारी
Next Article धान खरीदी केन्द्रों में दोनों समय होगी कोरोना जांच
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
