सोना और चांदी के दाम में पिछले 5 दिनों से रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज मंगलवार (3 फरवरी 2026) को उछाल देखा गया है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले चांदी 4.20 लाख/किलो के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख रुपये तक टूट के कगार पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1.93 लाख रुपये/10 ग्राम से गिर कर 1.43 लाख रुपये के करीब आ गया था. आज 3 फरवरी, मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतें चढ़ी हैं और अब भी निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है. 29 जनवरी को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से सोने-चांदी के दाम में गिरावट लगातार देखी जा रही थी. चांदी में तो ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट बताई गई. 2 फरवरी, सोमवार को ही कारोबार के दौरान वायदा बाजार में 3 बार लोअर सर्किट लगा था, जबकि बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को भी इसमें 3 बार लोअर सर्किट लगा था. अब एक बार फिर इसमें तेजी दिख रही है.

मंगलवार 3 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल देखा जा रहा है. दोपहर 12 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 20,639 रुपये के उछाल के साथ 2,56,900 रुपये/किलो के पार पहुंच गई. वहीं दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 7,300 रुपये चढ़ गया. 2 अप्रैल को डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,51,290 रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version