Bihar Budget 2026 : नीतीश सरकार ने आज यानी मंगलवार को 2026-2027 का बजट पेश किया। बिहार सरकार ने बिहार विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस साल का बजट बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा 3.47 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल के 3.17 लाख करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा। 

महिलाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता

बिहार सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बड़े फैसलों का ऐलान किया है। बजट भाषण के दौरान मंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

5 नए एक्सप्रेसवे की घोषणा

बजट में राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की गई है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version