ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साल 2026 के लिए अपने शोज, वेब सीरीज और फिल्मों की जो नई स्लेट जारी की है, उसमें सुपरहिट सीरीज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन भी शामिल है। इस लीगल ड्रामा का पहला सीजन साल 2024 में आया था और खूब पसंद किया गया। रवि किशन और निधि बिष्ट के साथ सीरीज में कई कलाकार थे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इसमें जान डाल दी। इसी तरह ‘मिसमैच्ड’ भी खूब हिट रहा। इसके तीन सीजन पहले ही आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला और अब इस साल यह चौथे सीजन यानी Mismatched 4 के साथ लौट रहा है। नेटफ्लिक्स ने अपने 10 साल पूरे होने पर जिन शोज के सीक्वल्स का टीजर रिलीज किया है, उनमें ‘ढिंढोरा 2’ भी शामिल है। इसके अलावा एक नई सीरीज भी शामिल है, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’। इन चारों प्रोजेक्ट्स में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल से लेकर रवि किशन, प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ का नाम शामिल है।

‘मामला लीगल है’ सीजन 2

पहले सीजन (मामला लीगल है) में पटपड़गंज जिला कोर्ट की अजीबोगरीब पर हंसाने वाली कहानियां दिखाई गई थीं और ये दूसरे सीजन में भी जारी रहने वाली हैं। एक बार इसमें दर्शकों को अजीबोगरीब कोर्ट केस देखने को मिलेंगे, जिनमें कॉमेडी का तड़का भी लगेगा। इस कोर्ट रूम ड्रामा में रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला अग्रवाल, बृजेंद्र काला, अनंत वी जोशी और विजय राजोरिया अपने-अपने किरदारों में वापसी करेंगे। टीजर की शुरुआत वकील अनन्या श्रॉफ से होती है, जिनसे त्यागी जी यानी रवि किशन माफी मांगते हैं कि उन्हें पार्किंग में बैठना पड़ा। फिर कहते हैं कि उन्हें तो पार्किंग में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए। इसके बाद रवि किशन फुल फॉर्म में एंट्री मारते हैं और कहते हैं- त्यागी नाम नहीं मेरा, एटिट्यूड भी है।
दरअसल, रवि किशन का किरदार यानी वीडी त्यागी अब जज बन चुका है। नई पावर आई है तो नई जिम्मेदारी भी। लेकिन जैसे और तगड़े केस सामने आते हैं, तो सभी वकीलों की जिंदगी जह्नुम बन जाती है।

‘ढिंढोरा 2’

यह एक कॉमेडी सीरीज है, जो साल 2021 में आई थी और अब दूसरा सीजन आने वाला है। 3 फरवरी को दूसरे सीजन का टीजर रिलीज किया गया, और इसके जरिए एक्टर-सिंगर भुवन बाम वापसी कर रही हैं। यह सीरीज भुवन बाम की ‘बीबी की वाइन्स’ के मशहूर किरदारों पर आधारित है। ‘बीबी की वाइन्स’ में भुवन बाम ने 10 अलग-अलग किरदार निभाए थे, जिन्हें खूब पसंद किया गया था। अब ‘ढिंढोरा 2’ में वह अपने दो हिट किरदार जैसे समीर और टिटू मामा को फिर से निभाएंगे। अनाउंसमेंट वीडियो में भुवन को टिटू से नेटफ्लिक्स के साथ डील फाइनल करने की बातचीत करते हुए दिखाया गया है। लेकिन भुवन को इस बात की जानकारी नहीं है कि टिटू ने पहले ही शो में अपनी जगह पक्की कर ली है। अनाउंसमेंट वीडियो देखें।

‘ऑपरेशन सफेद सागर’

इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है। इसमें उस ऑपरेशन सफेद सागर की अनसुनी कहानी देखने को मिलेगी, जिसने पाकिस्तान की सेना को खदेड़ दिया था। यह सीरीज भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1999 के करगिल युद्ध पर आधारित है, पर इसे वायुसेना के नजरिए से दिखाया गया है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, आदिल हुसैन, दीया मिर्जा, ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा, प्राजक्ता कोली और मिहिर आहूजा जैसे कलाकार हैं। टीजर में दिखाया गया है कि करगिल युद्ध के दौरान जब ऑपरेशन सफेद सागर की शुरुआत हुई थी, तो किन चुनौतियों का सामना किया था और कैसे पाकिस्तानी सेना को खदेड़ दिया था।

Mismatched Season 4

नेटफ्लिक्स की यह हिट रोमांटिक कॉमेडी सीरीज रही है और अब इसका चौथा सीजन आ रहा है, जो आखिरी होगा। इसमें ऋषि और डिंपल की कहानी का अंत हो जाएगा। सीरीज में जहां ऋषि का किरदार रोहित सराफ ने निभाया है, वहीं प्राजक्ता कोली ने डिंपल का रोल प्ले किया है। चौथे सीजन में ऋषि और डिंपल पिछले तीन सीजन में घटी घटनाओं के बारे में बताएंगे, पुराने दिनों की याद दिलाएंगे। दिखाया जाएगा कि कैसे कितने दिल टूटे और फिर तब जाकर ऋषि और डिंपल एक हो जाएंगे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version