उधमपुर, जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के उधमपुर (Udhampur) में आज सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के थे और मंगलवार से ही दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। सेना ने आतंकियों को घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन किया’ (Operation Kiya) चलाया।

2 आतंकियों का किया एनकाउंटर

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के तहत CIF डेल्टा के जवानों ने J&K पुलिस और CRPF के जवानों के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन किया’ चलाया। राम नगर तहसील के जोहपर-मार्टा गांव में अज्ञात संदिग्धों की आवाजाही के बारे में खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों के गुफ़ा से भागने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। इसी दौरान सेना ने आगे बढ़ते हुए आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। इस एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतंकियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का सीनियर कमांडर था उसका नाम मावी था। दूसरा आतंकी मावी के साथ ही था।

खुफिया जानकारी के अनुसार इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के और आतंकी भी मौजूद हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें भागने से रोकने के लिए सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version