हमीरपुर: नियति का खेल भी कितना क्रूर होता है, ऐसा एक मामला हमीरपुर के नेरी गांव में देखने को मिला है। जिस घर में 9 फरवरी को शहनाइयां गूंजनी थीं और बेटे के सिर पर सेहरा सजने वाला था, वहां आज मातम पसरा हुआ है। शादी से ठीक 7 दिन पहले विशाल मिन्हास (30) पुत्र संतोष  की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जो बेटा दूल्हा बनकर घर लौटने वाला था, उसका शव जब घर पहुंचा तो पत्थर दिल भी पिघल गए।

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक काे टक्कर, टिप्पर की चपेट में आकर गई जान
विशाल पंजाब के खरड़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। बीते सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल उछलकर सामने से आ रहे टिप्पर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विशाल के चाचा बलजीत बताते हैं कि वह 4 महीने पहले ही काम पर गया था। घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, कार्ड बंट चुके थे, लेकिन एक खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। विशाल अपने पीछे माता-पिता और छोटे भाई को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मंगलवार को जब गांव में उसका अंतिम संस्कार हुआ तो पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। बता दें कि मृतक विशाल के पिता संतोष उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में आऊटसोर्स कर्मचारी हैं जबकि माता अनीता गृहिणी हैं, जबकि उसका छोटा भाई एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version