ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर मौत हुई है। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि कार चालक नशे में धुत था। वहीं, स्कूटी सवार युवक ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला ही था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सितारगंज में किच्छा हाईवे पर हुई है। जहां मंगलवार को एक कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि कार चालक नशे में धुत था। जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव कठंगरी निवासी काजिम मलिक (28) पुत्र इरशाद के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, नयागांव निवासी उवैश (22) और शोएब (20) गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version