रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दिव्यांगजन को 3 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की है। श्री बघेल ने कहा कि पूरे विश्व में नि:शक्त व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा हैं। नि:शक्तता सिर्फ एक शारीरिक कमी है, यह समझने के लिए सामाज में जागरूकता की जरूरता है। दिव्यांग दिवस तभी सार्थक हो सकता है जब सभी नि:शक्त व्यक्ति अन्य नागरिकों के समान ही आर्थिक और सामाजिक स्थिति पा सकें।
Previous Articleई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट, मासूम की मौत
Next Article भिलाई की शान में जड़ा एक और सितारा
