मुंबई: मुंबई के गोरेगाव इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां की एक इमारत की लिफ्ट के भीतर गैस के गुब्बारों में बड़ा विस्फोट हो गया. इस घटना से डरे लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग सामान वहीं छोड़कर एकदम से बाहर भागे, लेकिन फिर भी दो लोग घायल हो गए. रूह कंपा देने वाली ये घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. 

लिफ्ट के भीतर घुसते ही गुब्बारों में ब्लास्ट

सामने आए फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने सामान के साथ लिफ्ट के भीतर घुसती है. उसके साथ ही एक शख्स एक थैली के भीतर गैस वाले गुब्बारे का गुच्छा लिए लिफ्ट के अंदर आता है.  एक अन्य लड़का भी इस दौरान लिफ्ट में घुसा. लिफ्ट बंद होने ही वाली थी कि एक दम से गुब्बारों में जोरदार धमाका हुआ और आग का तेज गुब्बार उठा. इतने में अंदर मौजूद लोग सामान वहीं छोड़कर तुरंग बाहर भागे. हालांकि इस घटना में एक युवक और युवती घायल हुए हैं.

लिफ्ट बंद हो गई होती तो क्या होता?

 लिफ्ट के भीतर हुआ ये धमाका डरा देने वाला है. सोचिए अगर लिफ्ट बंद हो गई होती तो क्या होता. किसी को भी बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिलता. इस हादसे में किसी को भी और बड़ा नुकसान हो सकता था. गनीमत ये रही कि जिस वक्त गुब्बारों में ब्लास्ट हुआ, लिफ्ट खुली हुई थी और सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए. लेकिन फिर भी दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं.

गैसे वाले गुब्बारे कितने खतरनाक हैं, देख लें

गुब्बारे के गुच्छे को देख ऐसा लग रहा है कि सोसायटी में किसी बर्थडे पार्टी या फिर किसी और फंक्शन के लिए इनको ले जाया जा रहा था. लेकिन लिफ्ट ऊपर पहुंचने से पहले ही उसमें विस्फोट हो गया. इस घटना ने चिंता इसलिए भी बढ़ा दी है, क्यों कि अक्सर बच्चे गैस वाले गुब्बारों से खलते नजर आते हैं. ये गुब्बारे कितने खतरनाक हो सकते हैं, ये जानने के लिए मुंबई की ये घटना काफी है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए गोरेगाव पुलिस ने गैस गुब्बारा विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version