Google Pixel 10a का इंतजार खत्‍म हो गया है। इस फोन के प्री-ऑर्डर्स 18 फरवरी से शुरू होंगे। Pixel 9a के मुकाबले डिजाइन में यह फोन कोई बड़ा बदलाव पेश नहीं करता है। फोन का ब्‍लू शेड वेरिएंट Pixel 9a से मिलता-जुलता है। ध्‍यान रखने वाली बात यह भी है कि Pixel 9a को पिछले साल मार्च में लाया गया था, जबकि पिक्‍सल 10ए (Pixel 10a) को फरवरी में लाया जा रहा है। ऐसा करके गूगल ने ऐपल पर बढ़त बना ली है। ऐपल के आईफोन17ई (iphone17e) के लॉन्‍च पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

Google Pixel 10a का Youtube टीजर

Google Pixel 10a का टीजर सबसे पहले यूट्यूब पर देखने को मिला। इसके बाद गूगल स्‍टोर पर भी फोन के बारे में जानकारी शेयर की गई। गूगल स्‍टोर पर अभी Google Pixel 10a के ब्‍लू शेड की झलक साझा की गई है। दावा है कि यह अब तक का सबसे ड्यूरेबल यानी टिकाऊ पिक्‍सल ए स्‍मार्टफोन होने वाला है। फोन से अच्‍छी फोटो क्‍ल‍िक होने का दावा किया गया है साथ ही जेमिनी एआई Google Pixel 10a में इन-ब‍िल्‍ट आएगा।

Google Pixel 10a Price

गूगल ने Google Pixel 10a के प्राइस अभी नहीं बताए हैं। ऐसी उम्‍मीद है कि कंपनी कीमत के मामले में बाकी ब्रैंड्स को चुनौती पेश कर सकती है और इसके प्राइस Pixel 9a के लॉन्‍च प्राइस जितने ही हो सकते हैं। Pixel 9a को भारत में 49999 रुपये में लाया गया था।

Google Pixel 10a Features, Specifications

Google Pixel 10a के फीचर्स, स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस की जानकारी अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। गूगल स्‍टोर पर सिर्फ इसकी झलक दिखाई गई है। हालांकि लीक रिपोर्टों में कहा गया है कि फोन को ओब्‍स‍िड‍ियन, लैवेंडर, बेरी और फॉग कलर्स में लाया जाएगा। बेरी इसमें नया कलर है जो लाल रंग हो सकता है। पिक्‍सल 10ए में वही Tensor G4 चिपसेट इस्‍तेमाल किया जा सकता है, जो Pixel 9a में था। यह फोन 6.3 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ आ सकता है। 5100 एमएएच की बैटरी फोन में हो सकती है, जो 23W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version