नई दिल्ली. मनोज बाजपेयी की अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ (Ghooskhor Pandat) के ऐलान के बाद से ही इसपर जमकर विवाद छिड़ गया है. इस अपकमिंग फिल्म को एक जाति विशेष को टारगेट करने की वजह से आलोचना और कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी है और इन सबके बीच अब एफएमसी भी फिल्म निर्देशक के पीछे पड़ गई है.

मुंबई बेस्ड ऑर्गनाइजेशन एफएमसी (फिल्म मेकर्स कंबाइन) ने नीरज पांडे के प्रोडक्शन हाउस और नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर इस टाइटल का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है. फिल्म मेकर्स कंबाइन (FMC) ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है. संगठन ने नीरज पांडे के प्रोडक्शन हाउस फ्राइडे स्टोरी टेलर्स को नोटिस भेजते हुए कहा है कि ‘घूसखोर पंडत’ नाम का टाइटल उनके रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है. FMC के मुताबिक, नियमों के अनुसार किसी भी फिल्म के टाइटल का इस्तेमाल तभी किया जा सकता है, जब वह विधिवत आवेदन और मंजूरी के बाद रेजिस्टर किया हो.

FMC ने नीरज पांडे के प्रोडक्शन हाउस को जारी किया नोटिस

FMC ने नीरज पांडे के प्रोडक्शन हाउस फ्राइडे स्टोरी टेलर्स को नोटिस भेजते हुए कहा, ‘आप IMPPA के लीगल सदस्य हैं, लेकिन हमारे आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आपने ‘घूसखोर पंडत’ टाइटल के लिए आवेदन तक नहीं किया है. फिल्म मेकर्स कंबाइन के नियमों के तहत किसी ऐसे टाइटल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता जो अनधिकृत हो और जिसे मंजूरी न मिली हो’. संगठन ने इस मामले में तुरंत जवाब देने को कहा है और नियमों का उल्लंघन होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई (डिसीप्लीनरी एक्शन) की चेतावनी भी दी है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version