Hamirpur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के अंतर्गत सुजानपुर क्षेत्र में बीती शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ऊहल-टौणीदेवी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कार (पंजीकरण संख्या HP-24-1876) में सवार सभी व्यक्ति ऊहल से भेरड़ा की ओर एक बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सुजानपुर के कक्कड़ गांव के समीप पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान: झौखर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय पूर्व सैनिक देशराज के रूप में हुई है, जिन्होंने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों की पहचान: कार में सवार राजस्थान निवासी विक्की और किन्नौर निवासी राजू को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का उपचार सुजानपुर अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

टौणीदेवी के तहसीलदार सौरव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर भेजी गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version