Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू 
धमकी मिलने के बाद रांची सिविल कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। कोर्ट आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। एहतियातन पुलिस ने कोर्ट परिसर में प्रवेश को सीमित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए झारखंड जगुआर का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी खतरे को टाला जा सके।

साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच की जा रही
पुलिस प्रशासन ईमेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने में जुटा हुआ है। साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version